राज्यसभा के लिए नामित होने वाले सात सदस्यों में से आज केंद्र की भाजपा सरकार ने छह नामों की घोषणा कर दी है. इनमें सुब्रमण्यम स्वामी, पत्रकार स्वपन दासगुप्ता, पूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू, महिला बॉक्सर मैरी कॉम, मलयाली फिल्मों के अभिनेता सुरेश गोपीनाथ के साथ-साथ अर्थशास्त्री नरेंद्र जाधव शामिल हैं. सोशल मीडिया में इस खबर पर कई लोगों ने बातचीत की है. इनमें भी सबसे ज्यादा चर्चा स्वामी, सिद्धू और मैरीकॉम की हो रही है. यहां कयासबाजी चल रही है कि पिछले काफी समय से नाराज चल रहे सिद्धू को मनाने की गरज से भाजपा ने यह फैसला किया है. पिछले दिनों यह अनुमान भी लगाए जा रहे थे कि सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल होकर पंजाब में पार्टी की कमान संभाल सकते हैं. केंद्र सरकार द्वारा उन्हें राज्यसभा भेजने के फैसले पर कुछ लोगों ने मजाकिया टिप्पणी करते हुए कहा है कि इस कदम से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. मैरी कॉम को राज्यसभा के लिए नामित करने पर यहां कई लोगों ने केंद्र सरकार की तारीफ की है.

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड से राष्ट्रपति शासन हटाने के नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है. यह रोक 27 अप्रैल तक लगाई गई है. उत्तराखंड में चल रही राजनीतिक उठापटक लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का हिस्सा है. आज के घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने कहा कि कोर्ट बारी-बारी से दोनी पक्षों को खुशियां मनाने का मौका दे रही है. सोशल मीडिया पर आई एक टिप्पणी के अनुसार दिल्ली में लागू हुए ऑड-ईवन को देश की अदालतों ने कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया है. आज दिन भर सोशल मीडिया पर हैशटैग ‘सुप्रीम कोर्ट’ और ‘उत्तराखंड’ ट्रेंडिंग लिस्ट में रहे.
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संपर्क करने की बात कही थी. श्री श्री का कहना था कि आईएस ने उनका शांति प्रस्ताव ठुकराते हुए एक सिर कटे व्यक्ति की तस्वीर भेजी है. सोशल मीडिया पर श्री श्री रविशंकर के इस बयान पर कई प्रतिक्रियाएं आई हैं. यहां पर लोग अंदाज लगाते रहे कि आखिर रविशंकर आईएस से संपर्क करने में सफल कैसे हो गए. सोशल मीडिया पर आई एक टिप्पणी के अनुसार श्री श्री को देर से समझ आया कि कुछ मामले शांति प्रयासों से नहीं सैन्य प्रयासों से हल होते हैं.
खुशियां क्षण-भंगुर होती हैं - दर्शन बताता है. खुशियां दिन-भंगुर हैं, ऐसा सुप्रीम कोर्ट ने बताया हरीश रावतजी को. #सुप्रीमकोर्ट
श्री श्री रविशंकर ने आईएसआईएस को पीस (शांति) का न्यौता दिया. आईएसआईएस ने उन्हें सिर कटी लाश की तस्वीर भेजकर पीस (टुकड़ा) का न्यौता स्वीकार कर लिया.
डैड! क्या आप इनमें से नकली वाला पहचान सकते हैं?
Can you spot? #MadameTussauds pic.twitter.com/m8nHmaBpJn
— Satish Acharya (@satishacharya) April 22, 2016
कोर्ट भी अब ऑड इवन खेल रही है. उत्तराखंड मे हाईकोर्ट ने ऑड डे पर राष्ट्रपति शासन हटाया. अब सुप्रीम कोर्ट ने ईवन डे पर राष्ट्रपति शासन लगा दिया.
आदित्य नवोदित | fb/aditya.navodit
सिद्धू के राज्यसभा जाने से क्रिकेट के दर्शक सबसे ज्यादा खुश हैं और केजरीवाल सबसे ज्यादा दुखी.
हाई कोर्ट (नैनीताल) के जज जोसफ ने कहा था गलती कोई भी कर सकता राष्ट्रपति हो या जज. सुप्रीम कोर्ट ने जोसफ के दूसरे कथन को सही सिद्ध कर दिया.
वाह! मैरीकॉम राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत राज्यसभा संसद हो सकती हैं. खेल को राज्यसभा में तेंदुलकर के बाद सही जगह मिली है.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.