गुजरात में आज प्रचार का अंतिम दिन था और विरोधियों पर अजीबो-गरीब आरोपों के लिहाज से यह भी खाली नहीं गया. हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए युवा नेता अल्पेश ठाकोर आज इस मामले में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे. पाटन जिले की एक रैली में उन्होंने बड़ा ही दिलचस्प दावा किया है. यहां उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले उनकी ही तरह ‘काले’ रंग के थे लेकिन वे अब कुछ सालों से एक ‘आयातित मशरूम’ खा रहे हैं जिसके चलते गोरे हो गए हैं. अल्पेश के मुताबिक ताइवान से आने वाले इस एक मशरूम की कीमत 80 हजार रुपये है और प्रधानमंत्री मोदी हर रोज ऐसे पांच मशरूम खाते हैं. न्यूज चैनलों और वेबसाइटों पर आज इस बयान की खूब चर्चा रही और जाहिर है कि इस दावे का मजाक उड़ाते हुए ही इसे पेश भी किया गया.

इस बयान के चलते सोशल मीडिया पर Alpesh Thakor ट्रेंडिंग टॉपिक में शामिल हुए हैं और यहां भाजपा समर्थकों ने उनकी खूब लानत-मलानत की है. हालांकि इस मसले को लेकर आरोप-प्रत्यारोपों से अलग ट्विटर पर एक से बढ़ कई मजेदार मीम्स शेयर हुए हैं और प्रतिक्रियाएं भी आई हैं.
मोदी जी चार लाख का मशरूम खाते हैं, यह कहकर अल्पेश ठाकोर ने बयानबाजी करने में प्रधानमंत्री को टक्कर दे दी है.
ये मोदी हैं कि मारियो! इतने मशरूम कौन खाता है भाई!
जब आप एक-एक दिन छोड़कर इम्पोर्टेड मशरूम खाते हैं :
when you eat imported mushrooms on alternative days. pic.twitter.com/HFalSAJTdQ
— Rofl Gandhi (@RoflGandhi_) December 12, 2017
उपासना, फ़ेक फेमिनिस्ट | @i_upasana
इम्पोर्टेड मशरूम बनाम फेयर एंड लवली.
Imported Mushrooms V/s Fair & Lovely !!!! pic.twitter.com/ou3a08G9et
— उपासना, फ़ेक फेमिनिस्ट !! (@i_upasana) December 12, 2017
मशरूम को अब जल्द ही राष्ट्रीय व्यंजन घोषित किया जाएगा और अगर आपको मशरूम पसंद नहीं आते तो फिर आपको राष्ट्रविरोधी घोषित करके पड़ोसी मुल्क भेजा जाएगा.
पकचिकपक राजा बाबू | @HaramiParindey
इम्पोर्टेड मशरूम!
Imported mushrooms 🍄 pic.twitter.com/yKLXcc1UEL
— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) December 12, 2017
अल्पेश ठाकुर राजनीति में बहुत आगे तक जाएंगे. उनके पास योग्यता है कि हद दर्जे की मूर्खता भरी बात कहते हुए भी वे भरोसेमंद लगते हैं...
चुनाव नहीं हुए थे, यहां तो सिर्फ मशरूम ने राष्ट्रपति को बदला है.
No elections, only Mushroom changed President !! pic.twitter.com/gM1sOQWzUl
— manisha jain (@iBackModi) December 12, 2017
फिंगर ऑफ इंडिया | @IndiaFinger
योगी आदित्यनाथ, इम्पोर्टेड मशरूम खाने के पहले और बाद में!
Shocking:- Yogi Adityanath before and after having consuming “imported mushrooms” ! pic.twitter.com/VJtI7STxdS
— Finger of India (@IndiaFinger) December 12, 2017
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.