बाकी त्योहारों की तरह सोशल मीडिया पर आज सुबह से क्रिसमस की धूम है. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम क्षेत्रों के दिग्गजों ने लोगों को इस त्योहार पर शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया पर दिलचस्प प्रतिक्रियाओं के लिए मशहूर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सांता क्लॉज के अंदाज में अपनी तस्वीर लगाते हुए ट्वीट किया है, ‘मेरी क्रिसमस, तेरी क्रिसमस, सबकी क्रिसमस.’

सोशल मीडिया पर त्योहार के दिनों में इनसे जोड़कर लोगों को खूब ट्रोल भी किया जाता है और आज भी ऐसा हुआ है. खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांता क्लॉज की वेशभूषा में यहां कई मीम्स शेयर हुए हैं, साथ में बड़ी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आई हैं. ट्विटर हैंडल @YashwantSinha_ पर तंजभरी टिप्पणी है, ‘सांता क्लॉज में विश्वास करने वाले बच्चों का मजाक बनाने से पहले उन वयस्कों के बारे में सोचिए जो मोदी में विश्वास करते हैं!’ जनार्दन मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चुटकी ली है, ‘मोदी राज में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि सैंटा के पास दाढ़ी कटवाने के लिए भी पैसे नही हैं – केजरीवाल.’
सोशल मीडिया पर क्रिसमस और सांता क्लॉज को राजनीति और नेताओं से जोड़ते हुए आई कुछ और प्रतिक्रियाएं :
कैरालिसा मोंटीरो | @runcaralisarun
भारत की खूबसूरती, एक बंता कई सारे सांता को फेरी करवाता हुआ.
Beauty of India
— Caralisa Monteiro (@runcaralisarun) December 25, 2017
Banta taking many Santa's on a ride. pic.twitter.com/gr1EcG8jfs
सांता : हो हो हो, मैरी क्रिसमस
मोदी जी : पहले अपने गिफ्ट आधार से लिंक करो.
सांता : बताइए आपको क्या चाहिए?
संबित पात्रा : आप यही बात राहुल गांधी से क्यों नहीं पूछते!
अगले दस साल तक के लिए भारत के सांता... सभी भारतीयों को क्रिसमस और सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए.
India’s Santa for next 10 years wishes all Indians - “ Christmas & Good Governance day ki bahut Shubh Kamnaye” pic.twitter.com/kmhLEnB3JB
— TheGiniKhan (@giniromet) December 25, 2017
राजू पित्तू | facebook/rajupittu759
अगर मोदी जी सांता क्लॉज होते तो वे कुछ यूं कहते – ‘अच्छे गिफ्ट आने वाले हैं...’
शकुनि मामा | @ShakuniUncle now
मोदी जी के अच्छे दिन और सांता क्लॉज के गिफ्ट एक जैसे हैं, इनका हल्ला पूरा होता है पर मिलते किसी को नहीं.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.