मिस्र में एक चर्च पर हुए आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों सहित 10 लोगों की मौत हो गई. यह हमला शुक्रवार को राजधानी काहिरा में हुआ. अधिकारियों के मुताबिक दो आतंकियों ने चर्च के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आतंकी मारा गया जबकि दूसरा बच कर भागने में कामयाब रहा. अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

मुस्लिम बहुसंख्यक मिस्र में ईसाइयों की आबादी 10 फीसदी है. इसी साल अप्रैल में भी वहां एक चर्च पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें 45 लोग मारे गए थे. उस हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली थी.