हरियाणा में मवेशियों (गाय-बैल) की चोरी के शक में भीड़ द्वारा कथित रूप से एक व्यक्ति की हत्या (मॉब लिंचिंग) का मामला सामने आया है. घटना पलवल जिले की बताई जा रही है.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दो-तीन अगस्त की दरम्यानी रात को बेहरोला गांव के कुछ लोगों ने मवेशियों की चोरी के शक में एक व्यक्ति को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन ही पहले राजस्थान के अलवर जिले में 28 साल के अकबर खान की गो-तस्करी के शक में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी.
Palwal: 1 person beaten to death by villagers on suspicion of cattle theft in Behrola village, on intervening night of 2 & 3 August. Two people accompanying him fled away. Body sent for postmortem. Case filed against 3 brothers who were involved in beating, one arrested. #Haryana pic.twitter.com/YCoJ7AommP
— ANI (@ANI) August 4, 2018
शुरुआती रिपोर्ट के हवाले से आउटलुक ने बताया कि मृतक के साथ आए दो लोग घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे. घटना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, पीड़ित की पिटाई के आरोप में गांव के तीन भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
हाल में भीड़ द्वारा हत्या किए जाने के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता व्यक्त करते हुए इस बारे में कानून बनाए जाने की बात कही थी. वहीं, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने कुछ दिन पहले कहा था कि केंद्र सरकार जल्द ही इस बाबत विधेयक लाएगी जिसमें मॉब लिंचिंग के दोषियों को फांसी तक की सजा का प्रावधान होगा.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.