दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. इस बीच हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से मंगलवार को 1.75 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. इसके बाद निचले इलाकों में रह रहे करीब एक हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने यमुना के खतरे के निशान को पार किये जाने के बाद अधिकारियों के साथ आपात मीटिंग करते हुए तैयारियों का जायजा लिया है. दिल्ली में यमुना का खतरे का निशान 204 मीटर है. फिलहाल यमुना 205.72 मीटर पर बह रही है.
सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि हथिनी कुंड बैराज से यदि और पानी नहीं छोड़ा गया तो यमुना का जलस्तर 205.72 मीटर पर ही रहेगा. वहीं ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वे हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और यमुना का जलस्तर कम होने के बाद ही पुराने यमुना पुल पर यातायात बहाल किया जाएगा.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.