पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की प्रस्तावित राजधानी नया रायपुर का नाम बदल कर ‘अटल नगर’ कर दिया है. इस बात की जानकारी मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि राज्य की कई अन्य परियोजनाओं और संस्थानों के नाम भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे जाएंगे. इनमें बिलासपुर विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और एक निर्माणाधीन सेंट्रल पार्क का नाम भी शामिल हैं.
Naya Raipur will be renamed as Atal Nagar: Chhattisgarh CM Raman Singh #AtalBihariVajpayee (file pic) pic.twitter.com/PiVTNgqqRZ
— ANI (@ANI) August 21, 2018
अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते हुए ही छत्तीसगढ़ साल 2000 में मध्य प्रदेश से अलग हुआ था. बतौर प्रधानमंत्री वाजपेयी ने कई बार छत्तीसगढ़ का दौरा किया था. उन्होंने छत्तीसगढ़ में कई विश्वविद्यालयों की नींव रखी थी जिनमें कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, तकनीकी विश्वविद्यालय प्रमुख हैं. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का बीते 16 अगस्त को 93 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया था.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.