भाजपा इस समय देश के कई हिस्सों में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की अस्थियों की कलश यात्रा निकाल रही है और सोशल मीडिया में इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. यहां एक बड़े तबके ने आरोप लगाया है कि भाजपा अस्थि कलश यात्रा के बहाने 2019 के चुनाव का प्रचार कर रही है. इस बीच अस्थिकलश यात्रा के दौरान कुछ भाजपा नेता अपनी कुछ हरकतों या भावभंगिमा के कारण फेसबुक और ट्विटर पर लोगों का निशाना भी बने हैं.

सोशल मीडिया पर रायपुर में आयोजित अस्थिकलश यात्रा के कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हुआ है जिसमें छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के दो मंत्री हंसी-ठिठोली करते दिख रहे हैं. इस वीडियो पर सुशांत सिन्हा का ट्वीट है, ‘अटल जी की अस्थिकलश यात्रा महज़ आडम्बर से ज़्यादा कुछ नहीं लगती जब आप छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों को यूं श्रद्धांजलि सभा में मंच पर ठहाके लगाते देखते हैं. शर्मनाक.’ यहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की एक तस्वीर भी खूब शेयर हुई है, जिसमें वे पूर्व प्रधानमंत्री की श्रद्धांजलि सभा में हंसते हुए दीप प्रज्ज्वलित करते दिख रहे हैं. इस पर एक यूज़र का तंज है, ‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से बहुत दुखी हैं!’

सोशल मीडिया में भाजपा द्वारा आयोजित इस अस्थि कलश यात्रा पर आई कुछ और प्रतिक्रियाएं :

अर्श सिद्दीकी | @ArshSiddique18

भाजपा अगले चुनाव तक अटलजी का अस्थि कलश हर बूथ तक ले जाएगी. इसे कहते हैं, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी.

हिस्टरी ऑफ इंडिया | @RealHistoryPic

प्रचार मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी 2019 के चुनाव के पहले बैलेट बॉक्सों की जांच करते हुए (2018)

सुयश सुप्रभ | facebook

अटल बिहारी वाजपेयी का सारा अपमान वे ख़ुद करेंगे. दूसरा करेगा तो सिर फोड़ देंगे. महीनों करते रहेंगे. अपमान. स्मृति चिह्नों का.

आहना |‏ @ahna647

अस्थि कलश का जब इतना ही प्रचार करना है कि तो क्यूं न कमल का फूल चुनाव चिह्न हटाकर अस्थि कलश कर दिया जाए.

रोफल गांधी | @RoflGandhi_

2017 के एशेज़ विनर और 2018 के एशेज़ विनर :

मोहम्मद फैज़ल खान | @faisalksheothan

अस्थि कलश यात्रा तो बहाना है, भाजपा को 2019 के लिए पार्टी इवेंट बनाना है.