राजस्थान के जयपुर में एक तेज रफ्तार कार (एसयूवी) ने फुटपाथ पर सो रहे चार लोगों को रौंद दिया. इस दुर्घटना में घायलों में से दो की मौत हो गई है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक यह घटना गुरुवार देर रात जयपुर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास हुई. घटना के बाद कार चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. कार के सामने वाले शीशे पर करौली के भाजपा नेता बद्री मीणा के नाम का स्टीकर लगा हुआ था. जयपुर पुलिस उपायुक्त कवींद्र सिंह सागर ने बताया कि आरोपित चालक की पहचान भरत भूषण मीणा के रूप में की गई है.

खबरों के मुताबिक पीड़ितों की पहचान जगमोहन मीणा, सीताराम यादव, शाहिद खान और नानूराम बैरवा के रूप में की गई है. ये चारों लोग मजदूर थे. एएनआई ने पुलिस एसएचओ नरेंद्र के हवाले से बताया कि आरोपित के शराब पीकर गाड़ी चला रहा था.