मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार हो रहा है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उन्हें कल यानी मंगलवार को सीने में संक्रमण के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए भी इसकी जानकारी दी गई है. ट्वीट में कहा गया है, ‘साब को सीने में संक्रमण के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वे संक्रमण से उबर रहे हैं. आप सबकी दुआओं और प्रार्थनाओं की जरूरत है.’
Saab has been admitted to Mumbai’s Lilavati Hospital as he was bit uneasy due to a chest infection. He’s recuperating. Requesting your duas and prayers. -FF
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) September 5, 2018
दिलीप कुमार ने साल 1998 से ही फिल्मों में काम करना छोड़ दिया है. उनकी आखिरी हिंदी फिल्म ‘किला’ है. वहीं पिछले कुछ सालों से खराब स्वास्थ्य के चलते उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाना भी छोड़ दिया है. साल 2015 में भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार की तरफ से पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.