आज शिक्षक दिवस है और सोशल मीडिया पर लोगों ने अपने-अपने शिक्षकों के प्रति आभार जताते हुए कई पोस्ट लिखी हैं. साथ ही यहां दिग्गज नेताओं पर इस हवाले से कई मजेदार टिप्पणियां भी आई हैं. एक ट्विटर यूज़र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए टिप्पणी है, ‘भाला फेंक प्रतिस्पर्धा के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने इस शिक्षक दिवस पर एशियन गेम्स में मिला गोल्ड मेडल नरेंद्र मोदी को समर्पित किया है और कहा है – इतना लंबा फेंकना मैंने सर से ही सीखा है.’

ऐसा माना जाता है कि 2014 के लोक सभा चुनाव से पहले भाजपा की तरफ से पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी प्रधानमंत्री पद के दावेदार थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने उनको किनारे कर दिया था. चूंकि आडवाणी को मोदी का राजनीतिक गुरु माना जाता है सो बीते आम चुनाव के बाद से हर बार शिक्षक दिवस पर उनका और नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर खूब चुटकुलेबाजी होती है. आज भी ऐसा हुआ है. ट्विटर हैंडल @griglani पर प्रतिक्रिया है, ‘सभी गुरुओं से निवेदन है कि शिष्यों से सावधान रहें – एलके आडवाणी’
सोशल मीडिया में शिक्षक दिवस पर आई कुछ और दिलचस्प टिप्पणियां :
कमल हासन – मैं यह अवॉर्ड अपने शिक्षक अरविंद केजरीवाल जी को समर्पित करता हूं, जिन्होंने मुझे एक्टिंग करनी सिखाई. हैप्पी टीचर्स डे.
Kamal Haasan - I dedicate this award to my Teacher Arvind Kejriwal ji who taught me Acting. Happy Teacher’s Day pic.twitter.com/k9Ckj4jwJ4
— Desi Mojito (@desimojito) September 5, 2018
शिक्षक दिवस पर मैं भी यह कहते हुए अपने शिक्षकों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि मैं आज जो भी हूं उनकी वजह से हूं. फिर यह सोचकर रुक जाता हूं कि यूं ही किसी को सरेआम बदनाम करने का क्या फायदा! – अरविंद केजरीवाल
संजीव भट्ट (आईपीएस) | @sanjivbhatt
आज पांच सितंबर है. शिक्षक दिवस. उम्मीद की जाए कि कम से कम कोई एक दिल्ली विश्वविद्यालय या गुजरात विश्वविद्यालय का शिक्षक नरेंद्र मोदी को अपने छात्र के रूप में पहचान पाए. सिर्फ एक!
आडवाणी जी को हैप्पी टीचर्स डे!
Happy Teachers Day to Advani ji. pic.twitter.com/06YWqqnVgt
— Pal Inder (@palinder60) September 5, 2018
टीचर्स डे पर जोक, कोई भी राहुल (गांधी) को नहीं पढ़ा सकता.
उन सभी शिक्षकों का आभार जिन्होंने असंभव को संभव कर दिखाया. खासकर उनको जिन्होंने नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और ममता बनर्जी को पढ़ाया है. हैप्पी टीचर्स डे...
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.