ऑक्सफोर्ड के अंग्रेजी शब्दकोश में 1,400 नए शब्द, भाव और मुहावरे शामिल किए गए हैं. इनमें ‘इडियोक्रेसी’ शब्द भी शामिल है. शब्दकोश में यूनानी भाषा के प्रत्यय ‘क्रेसी’ से बने करीब 100 शब्द हैं जिसका अर्थ ‘शक्ति’ या ‘शासन’ होता है. नए शब्द इडियोक्रेसी का मतलब है ऐसा समाज जिसमें सत्ता अज्ञानी या जड़बुद्धि माने जाने वाले व्यक्ति के हाथ में होती है.
डेमोक्रेसी और एरिस्टोक्रेसी जैसे शब्द प्राचीन यूनानी भाषा के हैं. 18वीं सदी तक ‘ओक्रेसी’ को अंग्रेजी शब्दों में शामिल किया जाने लगा था मसलन स्टेटोक्रेसी और मोबोक्रेसी. इस अंग्रेजी शब्दकोश को हर तीन महीने में अपडेट किया जाता है. इस बार इस प्रक्रिया में इसमें ‘ट्रेपो’ की परिभाषा भी जोड़ी गई है. फिलीपीनी अंग्रेजी में ट्रेपो का मतलब एक ऐसे राजनीतिज्ञ से है जिसके बारे में माना जाता है कि वह रूढ़िवादी एवं भ्रष्ट शासक वर्ग का है.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.