दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत के 16 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है. विभाग के सूत्रों ने बताया है कि उनके दिल्ली और गुरुग्राम स्थित 16 जगहों पर बुधवार सुबह छापामारी की गई है. द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कर चोरी के संदेह में हो रही यह छापामारी अभी जारी है. समाचार एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि आयकर विभाग ने कैलाश गहलोत के वसंत कुंज स्थित आवास पर भी छापा मारा है.
Delhi: Income Tax Department conducts raid at the residence of Delhi Minister Kailash Gahlot in Vasant Kunj. pic.twitter.com/8zoqHjqS84
— ANI (@ANI) October 10, 2018
उधर, आम आदमी पार्टी (आप) ने आयकर विभाग के छापों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है. इस छापे के तुरंत बाद पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि उसकी सरकार जनता को सस्ती बिजली, मुफ्त पानी और अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य दे रही है और उसके मंत्रियों-नेताओं के घर सीबीआई और ईडी के छापे पड़वाए जा रहे हैं.
Political Vendetta Continues.....
— AAP (@AamAadmiParty) October 10, 2018
हम जनता को सस्ती बिजली दे रहे,
मुफ्त पानी दे रहे,
अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था दे रहे,
सरकारी सेवाएं घर-घर तक पहुंचा रहे
और वो CBI, ED से हमारे मंत्रियों-नेताओं के घर छापे पड़वा रहे !
जनता सब देख रही है, 2019 में सारा हिसाब एक साथ करेगी ! https://t.co/DO5SaP5OqQ
कैलाश गहलोत नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. उनके पास राजस्व, प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, परिवहन मंत्रालय और कानून एवं न्याय जैसे अहम मंत्रालय हैं. इससे पहले भी आयकर विभाग आम आदमी पार्टी नेताओं के घर पर छापे मार चुका है.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.