सोशल मीडिया पर चल रहे ‘मी टू’ अभियान के तहत कल बॉलीवुड के निर्देशक साजिद खान पर भी महिलाओं के साथ यौन दुर्व्यवहार करने और उनका उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं. इसके चलते आज वे ट्विटर के ट्रेंडिंग टॉपिक में शामिल हैं और यहां लोगों ने उनकी जमकर लानत-मलानत की है.
साजिद खान अपनी घटिया फिल्मों के लिए अक्सर ही सोशल मीडिया पर निशाना बनते हैं और आज यह हवाला देते हुए भी उनके ऊपर टिप्पणियां आई हैं. फेसबुक पर सुभाष गोस्वामी की पोस्ट है, ‘...और आपको लगता था कि साजिद खान की सिर्फ फिल्में ही घटिया हैं.’
साजिद खान कल तक ‘हाऊसफुल 4’ के निर्देशक की जिम्मेदारी निभा रहे थे, लेकिन इन आरोपों के बाद उन्होंने खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया है. वहीं अक्षय कुमार इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभा रहे थे, लेकिन उन्होंने भी साजिद पर इन आरोपों के मद्देनजर फिल्म से किनारा करने की घोषणा की है और इस सबके चलते सोशल मीडिया पर हाऊसफुल 4 भी ट्रेंड कर रही है. यहां कई लोगों ने अक्षय कुमार की तारीफ की है तो कुछ ने सवाल भी उठाए हैं. फेसबुक पर मनीष सिंह की पोस्ट है, ‘ऐसा लग रहा है जैसे अक्षय कुमार को इन सालों में साजिद खान के बारे में कुछ पता ही नहीं था...’
सोशल मीडिया पर साजिद खान को लेकर आई कुछ और प्रतिक्रियाएं :
साजिद खान के लिए एक और शुक्रवार बर्बाद हो गया...
सर रविंद्र जड़ेजा | @SirJadeja
अभिनेत्रियों और पत्रकारों सहित कई महिलाओं ने फिल्मकार साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. कुल मिलाकर हाऊसफुल, हिम्मतवाला और हमशकल्स के बाद यह आदमी खुद.... कुल मिलाकर इस आदमी ने अपने जो मानक तय किए थे, अब वो उनसे भी नीचे जा चुका है.
दरी के नीचे का ‘कचरा’
Under the carpet... @sifydotcom cartoon #metoomovement pic.twitter.com/exJkdn2J8f
— Satish Acharya (@satishacharya) October 12, 2018
साजिद खान ‘हाऊसफुल 4’ के निर्देशक की जिम्मेदारी से हट गए हैं. लेकिन उनकी वजह से लोगों को अतीत में जो तकलीफ भुगतनी पड़ी वह अभी खत्म नहीं हुई क्योंकि ‘हाऊसफुल 4’ तो फिर भी बनेगी.
साजिद खान हाऊसफुल 4 के निर्देशक की जिम्मेदारी से हट गए हैं. इससे पहले कि साजिद खान पर आरोप लगाने वाली महिलाओं को न्याय मिल पाता, फिल्म को मिल गया.
इस देश में गलत लोग सेलिब्रिटी बन गए हैं... आलोक नाथ, विकास बहल, साजिद खान जैसी गंदगी... जबकि जीडी अग्रवाल जैसे अच्छे लोगों की मौत तक जाया हो रही है...
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.