अमेरिका में हिंदी और संस्कृत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने जल्द ही दोनों भाषाओं के लिए निशुल्क साप्ताहिक कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की है. पीटीआई-भाषा के मुताबिक दूतावास ने एक बयान जारी कर बताया कि ये कक्षाएं एक घंटे की होंगी और भारतीय संस्कृति के शिक्षक डॉक्टर मॉक्स राज दूतावास में ही ये कक्षाएं लेंगे. बयान के मुताबिक हिंदी की कक्षा हर मंगलवार को शाम छह बजे से सात बजे बीच होगी. वहीं, संस्कृत की कक्षा हर बृहस्पतिवार को इसी समय पर होगी.
भारतीय दूतावास ने ट्विटर पर अन्य जानकारी देते हुए नोटिस की एक कॉपी भी शेयर की है. इसमें दी गई जानकारी के मुताबिक हिंदी और संस्कृत सीखने की इच्छा रखने वाले लोग दोनों ही भाषाओं की क्लास कर सकते हैं. बता दें कि हिंदी अमेरिका में बोली जाने वाली भारतीय भाषाओं में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है. बताया जाता है कि यहां हिंदी बोलने वालों की संख्या छह लाख से ज्यादा है.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.