आयकर विभाग ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 100 ठिकानों पर गुरुवार सुबह छापे मारे हैं. इनमें से अधिकांश तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में स्थित खनन कंपनी- वीवी मिनरल्स के बताए जाते हैं. इस कंपनी के तमिलनाडु स्थित चेन्नई, कोयंबटूर, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन और कराईकल तथा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम व श्रीकाकुलम स्थित ठिकानों पर छापे मारे गए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आयकर चोरी के आरोपों के सिलसिले में यह छापामारी की जा रही है. कार्रवाई अब भी जारी है. आयकर विभाग के करीब 130 अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल बताए जाते हैं. यह कंपनी ग़ैरकानूनी खनन के अलावा समुद्रतट पर मिलने वाली रेत के अवैध निर्यात में भी शामिल बताई जाती है.
आयकर अधिकारियाें के मुताबिक अवैध गतिविधियों से हासिल किए धन का निवेश अन्य कारोबार में किया गया है. इनमें शुगर मिल्स, स्पिनिंग मिल्स, होटल्स, इंजीनियरिंग कॉलेज आदि प्रमुख हैं. इसके अलावा इस कंपनी ने देश से बाहर भी अवैध तरीकों से काफी धन भेजा है. इसीलिए उसके ठिकानों से दस्तावेज़ ज़ब्त कर उनकी पड़ताल भी की जा रही है.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.