भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी 15 दिसंबर को दिल्ली विधानसभा के रजत जयंती समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे. द हिंदू की खबर के मुताबिक दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने यह जानकारी दी है. गोयल ने बुधवार देर रात मीडिया को बताया, ‘आडवाणी जी के निजी सहायक ने मुझे जानकारी दी है कि वह निजी कारणों से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे.’
कुछ रोज पहले रामनिवास गोयल ने बताया था कि लाल कृष्ण आडवाणी ने दिल्ली विधानसभा की 25 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण स्वीकर कर लिया है. आडवाणी को इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों को संबोधित भी करना था जिस वजह से सभी की नजरें उन पर थीं.
दिल्ली सरकार ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्रियों, सदन के मौजूदा और पूर्व सदस्यों को समारोह में आने का न्योता भेजा है. इनमें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन का नाम भी शामिल है. दिल्ली विधानसभा की पहली बैठक 14 दिसंबर 1993 को हुई थी. लाल कृष्ण आडवाणी दिल्ली मेट्रोपॉलिटन काउंसिल (1966-70) के पहले चेयरमैन थे.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.