उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा की है. हालांकि इस बार उसने किसी हिंदू भगवान की नहीं बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने की बात कही है. पीटीआई की खबर के मुताबिक योगी सरकार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में अटल बिहारी वाजपेयी की 21 मीटर ऊंची प्रतिमा लगाएगी. योगी आदित्यनाथ ने आज वाजपेयी की 95वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की.
इस मौके पर योगी ने कहा, ‘अटल बिहारी वाजपेयी का उत्तर प्रदेश से अटूट संबंध था. सार्वजनिक जीवन की शुरुआत उन्होंने उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद से की तथा पांच बार लखनऊ से सांसद रहे.’ योगी ने आगे कहा, ‘अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन के आधार थे. पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी से उन्होंने राजनीति के गुर सीखे तथा राजनीति में विश्वास के प्रतीक बने.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी को अनेक पदों पर रहते हुए जो सम्मान प्राप्त हुआ वह अद्भुत है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में कई योजनाओं का शुभारम्भ किया गया है.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.