जम्मू-कश्मीर में अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, 40 जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को एक बड़े आतंकी हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए. यह आत्मघाती हमला पुलवामा में हुआ. हमलावर ने सीआरपीएफ के एक काफिले को विस्फोटकों से लदी एक कार के जरिये निशाना बनाया. मारे गए जवान सीआरपीएफ की 76वीं बटालियन के हैं. हमले में दो दर्जन से ज्यादा जवान घायल भी हुए हैं. (विस्तार से)
दिल्ली में किसका राज : सुप्रीम कोर्ट के फैसले में एक राय नहीं, मामला बड़ी पीठ के पास भेजा
दिल्ली में सरकारी सेवाओं के नियंत्रण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. हालांकि इस फैसले को ‘अस्पष्ट’ बताया जा रहा है. दरअसल इस मामले की सुनवाई कर रही पीठ दोनों सदस्यों ने इस पर अपनी अलग-अलग राय रखी है. (विस्तार से)
केजरीवाल दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन को उत्सुक, फैसला कांग्रेस को करना है : ममता बनर्जी
आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर दिलचस्प बयान सामने आ रहे हैं. गुरुवार को इस बारे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आप दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन को लेकर उत्सुक है, अब फैसला कांग्रेस को करना है. हालांकि, इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर लगभग न कह दिया है. (विस्तार से)
आईआरएस सेवा के अधिकारी सुशील चंद्रा को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया
भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के पूर्व अधिकारी सुशील चंद्रा को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है. कानून मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 1980 बैच के राजस्व सेवा के आयकर कैडर के अधिकारी चंद्रा को निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है. चंद्रा फिलहाल केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष हैं. (विस्तार से)
कैग जैसी संस्था खुद अपना मजाक बनवा रही है : पी चिदंबरम
कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने रफाल डील पर कैग की रिपोर्ट को बेकार बताते हुए कहा कि यह संस्था खुद अपना मजाक बनवा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में आने वाली सरकार को इसकी साख और प्रतिष्ठा दोबारा स्थापित करनी होगी. (विस्तार से)
नरेंद्र मोदी भारतीय बैंकों से क्यों नहीं कहते कि वे मेरी पेशकश स्वीकार कर लें : विजय माल्या
आर्थिक रूप से भगोड़े करार दिए जा चुके कारोबारी विजय माल्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘प्रखर वक्ता’ बताया है. साथ ही उन्होंने सवाल भी किया है, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय बैंकों से क्यों नहीं कहते कि वे मेरी पेशकश स्वीकार कर लें.’ ( विस्तार सेे)
उत्तर प्रदेश : ओम प्रकाश राजभर ने पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री का पद छोड़ने की पेशकश की
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री का पद छोड़ने की पेशकश की है. स्क्रोल डॉट इन के मुताबिक इस बाबत ओम प्रकाश राजभर ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी भी लिखी है. (विस्तार से)
अमेरिका की भारत को चेतावनी, कहा - वेनेजुएला से तेल खरीदा तो अच्छा नहीं होगा
अमेरिका ने चेतावनी दी है कि भारत या चीन सहित जो भी देश वेनेजुएला से तेल खरीदेंगे उन्हें इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे. यह चेतावनी अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने दी है. एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि जो भी देश या कंपनियां संकटग्रस्त वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की चोरी का समर्थन करेंगे उन्हें वे भूलेंगे नहीं. ( विस्तार से)
अनिल अंबानी के पास रफाल के लिए पैसा है, लेकिन हमारा बकाया चुकाने के लिए नहीं : एरिक्सन
स्वीडन की टेलीकॉम कंपनी एरिक्सन ने अपने 550 करोड़ रुपये के बकाये से जुड़े मामले में कहा है कि रिलायंस कम्युनिकेश (आरकॉम) के चेयरमैन अनिल अंबानी के पास रफाल सौदे में निवेश करने के लिए पैसा है, लेकिन उसका (एरिक्सन) बकाया चुकाने में वे अपनी प्रतिबद्धता नहीं दिखा रहे. कंपनी ने कहा कि अंबानी के समूह ने काफी मुनाफा कमाया है, लेकिन वे बकाया नहीं चुकाना चाहते. (विस्तार से)
आलोक वर्मा का नाम एसआरसीसी के कार्यक्रम के वक्ताओं की सूची से हटाया गया
सीबीआई के पूर्व निदेशक आलोक वर्मा का नाम दिल्ली के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के कार्यक्रम स्टूडेंट्स यूनियन बिजनेस कॉन्क्लेव 2019 के वक्ताओं की सूची में से हटा दिया गया है. पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है. (विस्तार से)
दिन की सभी खबरें यहां पढ़े.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.