उद्यमी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने अपने पुत्र आकाश अंबानी की शादी से पहले मुंबई के 50,000 पुलिसकर्मियों को मिठाई के डिब्बे भेजे हैं. शनिवार नौ मार्च को मुंबई में ही आकाश की शादी है. इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के हरेक पुलिस स्टेशन में मिठाई के डिब्बे पहुंच रहे हैं.
एक पुलिसकर्मी ने बताया कि मिठाई के अलावा उन्हें डिब्बों में एक छोटा कार्ड भी मिला है जिस पर मुकेश, नीता और उनके बच्चों के नाम हैं. इसमें उन्होंने पुलिस वालों के नाम संदेश लिखा है और अपने परिवार के दुआएं मांगी हैं. वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी ने पुलिसकर्मियों के प्रति सकारात्मक भाव व्यक्त किए हैं और अपनी खुशी उनसे साझा की है.
इससे पहले मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी की शादी के समय दिव्यांगों को उनकी पसंद का भोजन कराया था. हाल में फोर्ब्स पत्रिका ने अपनी सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में मुकेश अंबानी को 13वें नंबर पर रखा था. वहीं, एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में वे पहले नंबर पर थे.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.