पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपित नीरव मोदी पर शिकंजा कसता जा रहा है. इन दिनों लंदन में रह रहे इस भगोड़े कारोबारी के खिलाफ एक स्थानीय अदालत ने गिरफ्तारी वॉरंट जारी कर दिया है. ब्रिटेन की मीडिया के मुताबिक अब उसे किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है.
जांच एजेंसियां लंबे समय से नीरव मोदी का ब्रिटेन से प्रत्यर्पण कराने की कोशिश में जुटी हैं. नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी पर पंजाब नेशनल बैंक से 13 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा का कर्ज लेकर उसे न चुकाने का आरोप है. ये दोनों बीते साल देश छोड़कर भाग गए थे. मेहुल चौकसी इन दिनों एंटीगुआ में है. उसने वहां की नागरिकता ले रखी है. उधर, नीरव मोदी को हाल ही में लंदन में देखा गया था.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.