आयकर विभाग ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी के स्वामित्व वाली पेंटिग्स की मंगलवार को नीलामी की. खबर के मुताबिक विभाग ने नीरव मोदी की कुल 68 पेंटिग्स की नीलामी लगवाई जिससे उसने 59.37 करोड़ रुपये हासिल किए. बता दें कि मोदी पर विभाग का 97 करोड़ रुपये बकाया है. बीती 20 मार्च को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट कोर्ट ने जांच एजेंसियों को अनुमति दी थी कि वे नीरव मोदी के मालिकाना हक वाली 173 पेंटिंग्स और 11 वाहनों को नीलाम कर सकते हैं.
इसके बाद नीलामी के लिए आयकर विभाग ने एक निजी नीलामी कंपनी की मदद ली. पीटीआई के मुताबिक इस काम के लिए कंपनी को कमीशन देने के बाद विभाग के खाते में 54.84 करोड़ रुपये आएंगे. लंदन की जेल में बंद नीरव मोदी की इन पेंटिग्स में महान चित्रकार राजा रवि वर्मा, वीएस गायतोंडे, एफएन सूजा, जगन चौधरी और अकबर पद्मसी की कलाकृतियां शामिल हैं.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.