आयकर विभाग कर्नाटक में दर्जन भर ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है. उसने आज बताया कि राज्य में कर चोरी करने वालों और कालाधन रखने वालों पर लगाम लगाने के उद्देश्य के तहत यह कार्रवाई की गई है. एक बयान जारी कर आयकर विभाग ने कहा कि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु, हासन और मांड्या में छापेमारी चल रही है.
पीटीआई के मुताबिक आधिकारिक सूत्रों ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है, उनके तार मौजूदा चुनावों से जुड़े हैं या नहीं. बयान में विभाग ने कहा है, ‘इस पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी शुरू की गई है कि कुछ कारोबारियों ने आय पर कर नहीं दिया है और उनके पास अघोषित संपत्ति है.’
बयान में विभाग ने आगे कहा, ‘इस तलाशी अभियान में रीयल एस्टेट, स्टोन क्रशिंग, सरकारी ठेकों पर काम करने वालों, ईंधन का कारोबार करने वाले, आरा मशीन एवं सहकारी बैंक चलाने वालों के खिलाफ छापेमारी की गई है.’ बता दें कि आयकर विभाग की यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटों के लिए 18 और 23 अप्रैल को दो चरण में चुनाव होने वाले हैं.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.