सुप्रीम कोर्ट ने ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ को रिलीज करने की मांग करने वाली याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ को रिलीज करने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी. याचिका में चुनाव आयोग के फिल्म पर 19 मई तक रोक लगाने के फैसले को चुनौती दी गई थी जिसे सुप्रीम कोर्ट नहीं माना. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘अब इस मामले में क्या बचा है? मुद्दा यह है कि क्या फिल्म इस समय दिखाई जा सकती है. चुनाव आयोग ने इस पर निर्णय ले लिया है. हम इस पर सुनवाई के लिए तैयार नहीं हैं.’ (विस्तार से)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोक सभा सीट से नामांकन दाख़िल किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाख़िल कर दिया. प्रधानमंत्री सुबह 11.40 बजे के क़रीब जिला कलेक्टर के कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के सभी प्रमुख घटक दलों के नेताओं की मौज़ूदगी में नामांकन दाख़िल किया. नरेंद्र मोदी यहां से लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. (विस्तार से)

सुप्रीम कोर्ट का आरबीआई को आदेश- आरटीआई के तहत बैंकों के सालाना परीक्षण की रिपोर्ट ज़ाहिर करें

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) काे आदेश दिया कि वह आरटीआई (सूचना का अधिकार) के तहत बैंकों के सालाना परीक्षण की रिपोर्ट सार्वजनिक करे. शीर्ष अदालत के जस्टिस एल नागेश्वर राव की अगुवाई वाली बेंच ने यह आदेश दिया है. (विस्तार से)

आईएनएस विक्रमादित्य में लगी आग बुझाने की कोशिश में नौसेना के एक अधिकारी की मौत

भारतीय नौसेना के विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य में इसी गुरुवार को लगी आग को बुझाने के प्रयासों में नौसेना के एक अधिकारी को जान गंवानी पड़ी है. खबरों के मुताबिक आईएनएस विक्रमादित्य में यह आग उस वक्त लगी थी जब वह कर्नाटक के कारवाड़ बंदरगाह में प्रवेश कर रहा था. (विस्तार से)

देश को राहुल गांधी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर में एक साझा चुनावी रैली संबोधित की है. खबरों के मुताबिक इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि देश को राहुल गांधी जैसे प्रधानंमत्री की जरूरत है. इसके साथ ही उन्होंने रैली में शामिल हुए लोगों से उन्हें प्रधानंमत्री बनाने की अपील भी की. (विस्तार सेे)

आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं को बलात्कार का दोषी ठहराया गया

आसाराम बापू की तरह उसका बेटा नारायण साईं भी बलात्कार का दोषी ठहरा दिया गया है. गुजरात के सूरत की एक अदालत ने शुक्रवार को नारायण साईं के ख़िलाफ़ लगाए गए आरोपों को सही पाया. अदालत उसकी सजा का ऐलान 30 अप्रैल को करेगी. (विस्तार से)

उत्तर प्रदेश : सीबीआई मायावती सरकार में चीनी मिलों की बिक्री में हुई ‘अनियमितता’ की जांच करेगी

सीबीआई ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री के तौर पर मायावती के कार्यकाल के दौरान 21 सरकारी चीनी मिलों की बिक्री में हुई कथित अनियमितता की जांच शुरू की है, जिससे बसपा सुप्रीमो की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली राज्य भाजपा सरकार ने पिछले साल 12 अप्रैल को इस मामले में सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की थी. (विस्तार सेे)

राहुल गांधी के विमान के इंजन में समस्या, बीच रास्ते से दिल्ली लौटना पड़ा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने विमान के इंजन में समस्या आने के चलते आज चुनाव प्रचार के लिए बिहार नहीं जा पाए. उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दी कि सुबह उन्हें बिहार ले जा रहे विमान में अचानक दिक्कत आ गई जिस वजह से उन्हें वापस दिल्ली लौटना पड़ा. (विस्तार से)

बीमा कंपनियां किसानों के फसल बीमा से जुड़े करोड़ों रुपये दबा कर बैठी हैं : रिपोर्ट

बीमा कंपनियां किसानों के फसल बीमा से जुड़े करोड़ों रुपये दबा कर बैठी हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक फसल बीमा के लिए अधिकृत देश की 18 बीमा कंपनियां किसानों को उनके हक की रकम नहीं दे रही हैं. इससे किसानों की मुसीबत तो बढ़ ही रही है, सरकार को भी बीमा कंपनियों पर जुर्माना लगाना पड़ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक हाल के सालों में किसानों ने एक के बाद एक जो विरोध-प्रदर्शन किए, उनके पीछे एक बड़ी वजह फसल बीमा मिलने में हो रही देरी भी है. (विस्तार से)

अमरिंदर सिंह का सनी देओल पर तंज, कहा - वे फिल्मी फौजी हैं, असली फौजी तो मैं हूं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अभिनेता व पंजाब की गुरदासपुर संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सनी देओल पर तंज कसा है. द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कैप्टन अम​रिंदर सिंह ने कहा है, ‘सनी देओल सिर्फ फिल्मी फौजी हैं. लेकिन मैं असली फौजी हूं. लोकसभा के इस चुनाव में सनी देओल से कांग्रेस के उम्मीदवार को कोई चुनौती नहीं हैं. इस चुनाव में हमारा उम्मीदवार उन्हें हराएगा.’ गुरदासपुर संसदीय सीट से कांग्रेस ने सुनील जाखड़ को अपना प्रत्याशी बनाया है. (विस्तार सेे)

देश और दुनिया की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.