दिल्ली में आवारा गाय के हमले में एक युवक की मौत हो गई. घटना राजधानी के इंद्रपुरी इलाके की है. यहां गुरुवार की शाम को एक आवारा गाय ने रवि टकराल नाम के 27 वर्षीय एक युवक को बुरी तरह घायल कर दिया था. बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई.
पीटीआई की खबर के मुताबिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना देव प्रकाश शास्त्री मार्ग पर हुई. उस समय मृतक रवि मोटरसाइकिल से टोडापुर जा रहा था. रास्ते में एक आवारा गाय के आ जाने से उसकी मोटरसाइकिल उससे टकरा गई. अधिकारी के मुताबिक इसके आद आवारा गाय ने सींगों से हमला कर रवि का पेट चीर दिया.
खबर के मुताबिक रवि गाड़ी चलाने का काम करता था. घटना के बाद उसे तुरंत एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद उसका शव शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया गया.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.