बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने भोपाल से भाजपा की प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की आलोचना की है. महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर प्रज्ञा ठाकुर की विवादित टिप्पणी की निंदा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी ऐसी बातों को बर्दाश्त नहीं करेगी. रविवार को पटना के राजभवन के पास एक सरकारी स्कूल में स्थित एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘यह बहुत ही निंदनीय है. हम इन चीजों को बर्दाश्त नहीं करेंगे. बापू राष्ट्र के पिता हैं और लोग पसंद नहीं करेंगे अगर कोई इस तरह से गोडसे के बारे में बात करे.’
वहीं, यह पूछे जाने पर कि प्रज्ञा के इस बयान को लेकर क्या भाजपा को उन्हें पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए, नीतीश ने कहा, ‘इस पर विचार किया जाना चाहिए.’ उन्होंने कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है लेकिन, जहां तक देश या विचारधारा का सवाल है, ऐसी बातों को बर्दाश्त करने का कोई सवाल ही नहीं है. बिहार के मुख्यमंत्री कहा कि उन्होंने अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के मुद्दे पर कभी समझौता नहीं किया है.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.