नागालैंड के विद्रोही समूह नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (एनएससीएन) के आतंकियों ने एक हमले में नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) के विधायक तिरोंग अबो की हत्या कर दी है. इन आतंकवादियों ने अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में घात लगाकर इस हमले को अंजाम दिया था. हमले के बाद उन्होंने एनपीपी विधायक की कार में आग भी लगा दी. खबरों के मुताबिक इस हमले में तिरोंग अबो के परिवार के छह अन्य सदस्यों की भी मौत हुई है.
तिरोंग अबो अरुणाचल प्रदेश की खोंसा पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक थे. इसके अलावा राज्य विधानसभा के चुनाव में वे दोबारा इसी सीट से निर्वाचित होने की कोशिश में भी जुटे हुए थे. इधर, इस हमले के बाद असम राइफल्स के जवानों ने हमलावरों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.
इस बीच एनपीपी के प्रमुख और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने इस क्रूर हमले की निंदा करते हुए पार्टी विधायक और उनके परिवार के लोगों की मौत पर शोक जाहिर किया है. साथ ही एक ट्वीट के जरिये गृहमंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह भी किया है.
The NPP is extremely shocked and saddened by the news of the death of its MLA Shri Tirong Aboh (Arunachal Pradesh) and his family. We condemn the brutal attack and urge @rajnathsingh and @PMOIndia to take action against those responsible for such attack.
— Conrad Sangma (@SangmaConrad) May 21, 2019
तिरोंग अबो पर इस हमले से पहले एनएससीएन के आतंकियों ने इसी साल मार्च में उनके एक समर्थक की हत्या कर दी थी. तब उन विद्रोहियों ने अरुणाचल प्रदेश के ही तिरप जिले में जलय अन्ना और उनके एक दोस्त को निशाना बनाया था. ये दोनों ही एनपीपी के कार्यकर्ता थे. उस हमले में जलय अन्ना की मौके पर ही मौत हो गई थी.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.