उत्तर प्रदेश में उधार में दी रकम नहीं मिलने पर एक ढाई साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है. खबर के मुताबिक आरोपितों जाहिद और असलम ने बच्ची से क्रूरता बरतते हुए उसकी आंखें भी निकाल दीं. पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता-पिता आरोपितों का 10,000 रुपये कर्ज नहीं चुका पा रहा थे. इसके बदले उन्होंने बच्ची को मार डाला. पुलिस ने मामले के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. ये दोनों पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहते थे.
एनडीटीवी के मुताबिक यह घटना अलीगढ़ के टप्पल नाम के इलाके की है. यहां कुछ दिनों पहले पीड़ित बच्ची अपने घर से गायब हो गई थी. बीती दो जून को उसका शव उसके घर के नजदीक कचरे के मैदान में पड़ा मिला. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि यह मामला आपसी रंजिश का है जो पैसे के लेन-देन से जुड़ा है. जांच के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच उधारी को लेकर झगड़ा भी हुआ था. अलीगढ़ के एसपी आकाश कुलहारी ने बताया कि आरोपितों ने यह बात मानते हुए अपना जुर्म कबूल लिया है.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.