रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने लंदन के ओवल स्टेडियम पहुंचे भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा. मैच के बाद जब विजय माल्या स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे, उस दौरान उन्हें भीड़ ने ‘चोर है’ बुलाया. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस घटना का वीडियो साझा किया है.
#WATCH London, England: Vijay Mallya says, "I am making sure my mother doesn't get hurt", as crowd shouts "Chor hai" while he leaves from the Oval after the match between India and Australia. pic.twitter.com/ft1nTm5m0i
— ANI (@ANI) June 9, 2019
वीडियो में माल्या एक छोटी भीड़ से घिरे दिख रहे हैं. वे लोग माल्या को धक्का दे रहे हैं और उन्हें ‘चोर है’ कह रहे हैं. इसी दौरान किसी ने माल्या से जोर से कहा कि वे हिम्मत दिखाएं और देश से माफी मांगे. बाद में इसे लेकर माल्या ने कहा कि वे वहां खेल देखने पहुंचे थे. एएनआई से बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि वे जुलाई में होने वाली अगली सुनवाई की तैयारी कर रहे हैं.
एनडीटीवी के मुताबिक यह पहली बार नहीं है जब भारत का मैच देखने आए माल्या को इस तरह लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले जनवरी, 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच देखने पहुंचे शराब कारोबारी माल्या के खिलाफ लोगों ने ‘चोर चोर’ के नारे लगाए थे. वह घटना भी ओवल मैदान में हुई थी.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.