गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी नाम से सरदार वल्लभ भाई पटेल के स्मारक की गैलरी में बारिश का पानी भर जाने का मामला सामने आया है. यह घटना पिछले महीने की है और दो दिन पहले चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी ने अपने ट्विटर हैंडल से इसका एक वीडियो भी शेयर किया और इसके बाद से यह मामला सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है. ध्रुव राठी ने इस वीडियो के साथ लिखा है, ‘एक बारिश से इस स्मारक की गैलरी पानी से भर गई. छत के अलावा गैलरी के सामने के हिस्से से भी इसमें बारिश का पानी आ रहा है. इतनी महंगी प्रतिमा होने के बावजूद पानी से बचाव के लिए इसके डिजाइन में ध्यान नहीं दिया गया.’
Viewing Gallery of ₹3000 crore Statue of Unity
— Dhruv Rathee (@dhruv_rathee) June 29, 2019
One rain and it gets flooded, water leaking from the roof and front. Such an expensive statue and they couldn’t even design it to prevent this.. pic.twitter.com/V4pUQxNVS2
वहीं ध्रुव राठी के इस ट्वीट के बाद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तरफ से भी इसके जवाब में एक ट्वीट किया गया. इसके जरिये कहा गया है, ‘बारिश का पानी तेज हवा के कारण प्रतिमा की गैलरी में दाखिल हुआ है. गैलरी का ऐसा खुला डिजाइन पर्यटकों को ध्यान में रखकर किया गया है ताकि वे मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकें.’ इसी ट्वीट से यह भी बताया गया है कि इस स्मारक का रख-रखाव करने वाली टीम पानी को निकालने का काम कर रही है.
The rainwater has been blown by high-velocity winds inside the viewing gallery It’s by design that it has to be kept open for a better view which tourists can enjoy Water accumulation is being promptly tackled by the maintenance team @PMOIndia @CMOGuj @drrajivguptaias
— Statue Of Unity (@souindia) June 29, 2019
इस घटना के ही दिन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तरफ से गैलरी में पानी इकट्ठा होने से पहले भी एक ट्वीट किया गया था. उसमें कहा गया था, ‘अपनी पूरी भव्यता के साथ खड़ा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी मानसून की पहली बारिश का स्वागत करता है.’ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के इस ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री को भी टैग किया गया था.
The Statue of Unity stands as of now in its full grandeur welcoming the first showers of the monsoon.@PMOIndia @CMOGuj @drrajivguptaias pic.twitter.com/zOTCLaYo0H
— Statue Of Unity (@souindia) June 29, 2019
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नाम से देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की इस भव्य प्रतिमा का अनावरण बीते साल 31 अक्टूबर को किया गया था. 182 मीटर की ऊंचाई वाली इस प्रतिमा के निर्माण पर तीन हजार करोड़ रुपये की लागत आई है.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.