शुक्रवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह जाला ने राज्य विधानसभा के साथ ही कांग्रेस से भी अपना इस्तीफा दे दिया. खबरों के मुताबिक अपना इस्तीफा देने के बाद अल्पेश ठाकोर ने कहा, ‘मैंने अपना वोट ईमानदार राष्ट्रीय नेतृत्व को दिया है जो देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहता है. वोट देते हुए मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे कांग्रेस से काफी उम्मीदें थीं लेकिन इस पार्टी से मुझे मानसिक तनाव के सिवाय कुछ नहीं मिला. मैं अब इस बोझ से मुक्त हूं.’
उधर, राज्यसभा उपचुनाव में अपनी ही पार्टी (कांग्रेस) के खिलाफ वोट डालने को लेकर कांग्रेस अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह जाला के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची है. इसके साथ ही दल-बदल कानून के आधार पर कांग्रेस ने इन दोनों नेताओं के वोटों को खारिज किए जाने की मांग भी की है.
अमित शाह और स्मृति ईरानी के लोकसभा में पहुंचने के बाद राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई थीं जिनपर शुक्रवार की सुबह ही वोटिंग कराई गई थी. इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और पिछड़े वर्ग के नेता जुगल जी ठाकोर को उम्मीदवार बनाया था. वहीं कांग्रेस ने चंद्रिका चुडास्मा और गौरव पांड्या को मैदान में उतारा था.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.