इतिहास में आज का दिन कई अच्छी बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है. इस दिन की प्रमुख घटनाओं में 1949 की 12 जुलाई का जिक्र किया जा सकता है, जब आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबंध को सशर्त हटा लिया गया था. जनवरी 1948 में नाथूराम गोडसे के हाथों महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.
देश दुनिया के इतिहास में 12 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार लेखा-जोखा इस प्रकार है:
1290 : इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया.
1346 : लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया.
1673 : नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए.
1690 : विलियम ऑफ ऑरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया.
1801 : अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया.
1823 : भारत में निर्मित पहले भाप के जहाज ‘डायना’ का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जलावतरण.
1862 : अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया.
1912 : ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी.
1918 : टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट में 500 लोगों की मौत.
1935 : बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी.
1957 : अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने बताया कि धूम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है.
1960 : भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना.
1970 : अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली.
1990 : प्रसिद्ध सोवियत नेता और रूसी संसद के अध्यक्ष बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा दिया.
1994 : फ़िलस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन गुजारने के बाद गाजा पट्टी आये.
1997 : नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का पाकिस्तान में जन्म.
1998 : फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप के फाइनल को कुल 1.7 अरब लोगों ने देखा.
2001 : अगरतला से ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा की शुरूआत.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.