सोशल मीडिया अजीब जगह है. यहां पर कब क्या वायरल हो जाए, ट्रेंडिंग हो जाए या ट्रोल हो जाए, कहा नहीं जा सकता. ऐसा ही कुछ बीते एक-डेढ़ हफ्तों से माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर हो रहा है. यहां पर लगातार चप्पल ट्विटर, झुमका ट्विटर, कुर्ता ट्विटर और पगड़ी ट्विटर जैसे हैशटैग ट्रेंड करते दिखाई दे रहे हैं. बीते सोमवार से ट्विटर पर साड़ी की बहार छाई हुई है. इसमे कोई दोराय नहीं कि इस बीच आए तमाम हैशटैग्स में हैशटैग साड़ी ट्विटर सबसे खूबसूरत और ग्रेसफुल तस्वीरों के इंटरनेट पर आने की वजह बना है. लेकिन यह कहना मुश्किल है कि ऐसा क्यों हो रहा है या यह ट्रेंड किसने शुरू किया. हैशटैग साड़ी ट्विटर के साथ पत्रकार बरखा दत्त, निधि राजदान से लेकर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी, अभिनेत्रियों में गुल पनाग, दिव्या दत्ता, यामी गौतम वगैरह ने भी अपनी तस्वीरें ट्वीट की हैं. इस फेहरिश्त में कई महिला अधिकारियों, राजनयिकों और खेल हस्तियों के नाम भी शामिल हैं. इसके साथ कुछ पुरुष भी अपने बचपन की या किसी मजेदार मौके पर साड़ी पहनने वाली तस्वीरें शेयर करते दिखाई दिए.
बरखा दत्त
1965 के युद्ध क्षेत्र में मां. #SareeTwitter #sareeswag
Mom at the 1965 war front. #SareeTwitter #sareeswag pic.twitter.com/pYLEqSKImd
— barkha dutt (@BDUTT) July 16, 2019
निधि राजदान
मैं भी #SareeTwitter
I’m also #SareeTwitter 😀 pic.twitter.com/aDz7MNVnNF
— Nidhi Razdan (@Nidhi) July 16, 2019
एंजेलिका अरिबाम
ये नहीं हो सकता कि मैं #SareeTwitter पर ट्वीट ना करूं. #SareeSwag!
I cannot not tweet on this #SareeTwitter #sareeswag! pic.twitter.com/ejBsa5DQR7
— Angellica Aribam (@AngellicAribam) July 15, 2019
हैशटैग चप्पल ट्विटर की बात करें तो यह अक्टूबर 2017 में भी एक बार ट्रेंड हो चुका है. फिलहाल, माना जा रहा है कि लड़कियों की तरफ से चलाए गए हैशटैग झुमका ट्विटर के जवाब में यह चलाया गया है. हालांकि दोनों ही हैशटैग ट्रेंड्स के चलते कुछ बहुत खूबसूरत और दिलचस्प तस्वीरें भी देखने को मिली हैं, लेकिन टाइम पास करने के अलावा इनकी शायद ही कोई उपयोगिता है.
हिमांशु नारायण
ट्रेंड को फॉलो करते हुए #ChappalTwitter
Following the trend #ChappalTwitter pic.twitter.com/1P8fHx1MYG
— Himanshu Narayan (@mecchi5858) July 11, 2019
गुरू वी 4.0
सारे मजे महिलाएं ही क्यों लें? #JhumkaTwitter
Why should women have all the fun 😛#JhumkaTwitter pic.twitter.com/HKQWM1igpk
— Guru v4.0™ (@kiraataka) July 9, 2019
इस दौरान फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक अलग तरह का ही चैलेंज ट्रेंड कर रहा है - फेसएप चैलेंज. फेसएप चैलेंज दरअसल, एक एप का इस्तेमाल कर अपनी बुढ़ापे की तस्वीर सोशल मीडिया पर लगाने का चलन है. यह एप्लीकेशन आपकी तस्वीरें एडिट कर यह अंदाजा देता है कि वे 60 साल बाद कैसे दिखेंगे. फेसएप इसके पहले भी चर्चा में आ चुका है. उस समय यह एप लोगों को बूढ़े के बजाय बच्चा बना रहा था. इसके अलावा पुरुषों को महिलाओं के और महिलाओं को पुरुषों के अवतार में दिखाने के लिए भी यह चर्चा में रह चुका है.
हालांकि इस एप्लीकेशन के जरिए यूजर की निजी जानकारी चोरी होने की आशंका भी जताई जा रही है क्योंकि इसके इस्तेमाल के लिए यूजर को अपनी फोटो गैलरी एक्सेस करने की अनुमति देनी होती है. इसके बाद यह एप सभी तस्वीरों का इस्तेमाल कर सकता है. लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक पर यह खासा लोकप्रिय हो रहा है. दुनियाभर में चल रहे इस ट्रेंड में आम लोगों के साथ-साथ बड़ी हस्तियां भी हिस्सा ले रही हैं. उदाहरण के लिए भारत में वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं.
फेसएप का इस्तेमाल कर बनाई गई भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की तस्वीरें
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वरुण धवन ने भी ऐसी ही एक तस्वीर पोस्ट की है.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.