अगर आपके पास एंड्रायड स्मार्टफोन है और उसमें लोकप्रिय एप कैमस्कैनर पड़ा हुआ है तो सावधान हो जाइए. इंटरनेट सिक्योरिटी फर्म कैसपर्स्की के विशेषज्ञों का कहना है कि यह आपके लिए खतरा बन सकता है. उनकी सलाह है कि आप तुरंत कैमस्कैनर को डिलीट कर दें.
कैमस्कैनर एप खासा मशहूर है. इसकी मदद से आप कैमरे से किसी डॉक्यूमेंट की फोटो लेकर उसका पीडीएफ बना सकते हैं. गूगल प्लेस्टोर से इसे 10 करोड़ से भी ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक अभी तक इसमें सब कुछ ठीक था. लेकिन इसके हालिया वर्जनों में एक ऐसी फाइल मिली है जो आपके फोन के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. इस तरह की फाइलों को प्रचलित भाषा में मैलवेयर कहते हैं. गूगल ने फिलहाल कैमस्कैनर को अपने प्लेस्टोर से हटा दिया है. यूजरों को भी सलाह दी गई है कि वे भी तुरंत इसे अपने फोन से हटा दें.
गूगल ने इस बीच एप्स को लेकर अपनी पॉलिसी में भी बदलाव किया है. कंपनी ने कहा है कि अब किसी भी नए एंड्रायड एप को प्ले स्टोर पर डालने के लिए कम से कम तीन दिन का अप्रूवल पीरियड होगा. यानी डेवलपर पहले की तरह इसे तुरंत प्ले स्टोर पर पब्लिश नहीं कर सकते. गूगल का कहना है कि यह कदम यूजरों की सुरक्षा बेहतर करने के लिए उठाया गया है.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.