पंजाब में गुरदासपुर जिले के बटाला में बुधवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीस से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. पंजाब पुलिस ने बताया कि मलबे में अनेक लोगों के फंसे होने की आशंका है और राहत अभियान जारी है.
पंजाब पुलिस के मुताबिक, शाम करीब चार बजे बटाला के रिहायशी क्षेत्र में स्थित पटाखा कारखाने में विस्फोट हुआ, विस्फोट में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है, जिनमें अधिकतर मजदूर हैं. राहत अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीम लगाई गई हैं. खबरों के मुताबिक, पटाखा कारखाना शहर के व्यस्त इलाके में था, इसलिए भारी ट्रैफिक जाम के कारण राहत टीमों को घटनास्थल तक पहुंचने में वक्त लगा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो साल पहले भी इसी जगह पर एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी और कुछ लोग घायल हो गए थे.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.