मंदी की चर्चा के बीच निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस, निर्यात क्षेत्र के लिए बड़े ऐलान
अर्थव्यवस्था में मंदी की आहट के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक और विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. देश को आश्वस्त करने की कोशिश करते हुए उन्होंने कहा है कि अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले अलग-अलग कारकों में सुधार के साफ संकेत हैं. उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति की दर चार फीसदी से नीचे बनी हुई है. निर्मला सीतारमण का यह भी कहना है कि निवेश की दर में वृद्धि हुई है और उद्योग जगत की हालत में सुधार के संकेत भी साफ दिख रहे हैं. (विस्तार से)
विरोध के बाद पाकिस्तान से प्याज मंगाने का फैसला बदला गया
विरोध के सुर उठने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी अब पाकिस्तान से प्याज नहीं मंगाएगी. पीटीआई के मुताबिक कंपनी ने 2,000 टन प्याज का आयात करने की अपनी निविदा में सुधार करते हुये यह निर्देश दिया है. पिछले सप्ताह एमएमटीसी ने एक निविदा जारी करते हुये पाकिस्तान, मिस्र, चीन, अफगानिस्तान और अन्य क्षेत्रों से प्याज आयात करने की घोषणा की थी. इस पर कुछ दलों और किसानों की ओर से विरोध के स्वर उठने लगे थे. (विस्तार से)
दक्षिण भारतीय नेताओं ने अमित शाह के बयान को जबरन हिंदी थोपने जैसा बता विरोध जताया
गृहमंत्री अमित शाह द्वारा हिंदी दिवस के मौके पर देश की साझा भाषा के तौर पर हिंदी की वकालत ने तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों में राजनीतिक रंग ले लिया है. इन दक्षिणी राज्योंं की कई सियासी पार्टियों ने अमित शाह के बयान को दूसरी भाषाओं पर हिंदी थोपने जैसा बताया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने भी इशारों में अमित शाह के बयान पर सवाल उठाए हैं. (विस्तार से)
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा अमेरिकी अभियान में मारा गया : डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलकायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन के पुत्र हमजा बिन लादेन की मौत की पुष्टि की है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमजा बिन लादेन की मौत अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में अमेरिका के आतंकवाद रोधी सैन्य अभियान में हुई. (विस्तार से)
आरएसएस प्रमुख पहली बार विदेशी मीडिया से बातचीत करेंगे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और इसकी विचारधारा के बारे में ‘गलत धारणा को स्पष्ट करने’ के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत इस महीने विदेशी मीडिया से बातचीत करेंगे. सूत्रों ने बताया कि आरएसएस अपने इतिहास में पहली बार इस तरह का कदम उठाने जा रहा है. (विस्तार से)
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.