जाने-माने विचारक, दार्शनिक और राजनीतिक पार्टी भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर, 1916 को मथुरा में हुआ था. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जब अपनी स्नातक स्तर की शिक्षा हासिल कर रहे थे, उसी वक्त वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संपर्क में आये और इसके प्रचारक बन गये. इसके लिए उन्होंने 1939 और 1942 में संघ की शिक्षा का प्रशिक्षण लिया था. वर्ष 1951 में भारतीय जनसंघ की नींव रखी गई थी और इस पार्टी को बनाने का पूरा कार्य उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर किया था.
भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म भी 25 सितम्बर,1914 को हुआ था. वह हरियाणा में ‘ताऊ देवी लाल’ के नाम से प्रसिद्ध रहे. हरियाणा की राजनीति में उनका बहुत दखल रहा और उसी लोकप्रियता के चलते वह राष्ट्रीय राजनीति के मंच पर भी एक बड़ी भूमिका निभाने में सफल रहे. इसके अलावा, देश और दुनिया के इतिहास में 25 सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है –
1340: इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किये.
1654: इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार संधि पर हस्ताक्षर किये.
1974: पांचवी पंचवर्षीय योजना पूर्ण हुई.
1974: अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया.
1984: मिस्र और जार्डन के बीच राजनयिक संबंध फिर से बहाल हुए.
1985: अकाली दल ने पंजाब राज्य में चुनाव में जीत दर्ज की.
1992: चीन ने लोप नोर,पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया.
1914: भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म हुआ.
1916: प्रसिद्ध भारतीय विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ.
2008: चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेनझोओ 7’ का प्रक्षेपण किया.
2018: महेंद्र सिंह धोनी दुबई में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करके 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बने.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.