भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने संसद में नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा है. बुधवार को लोकसभा में एक बहस के दौरान ठाकुर ने यह बयान दिया.
दरअसल, लोकसभा में एसपीजी संशोधन बिल पर डीएमके सांसद ए राजा अपनी राय रख रहे थे. इस दौरान ए राजा ने गोडसे के एक बयान का जिक्र करते हुए कहा, ‘गोडसे ने कहा कि था कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा था.’
जब ए राजा बोल ही रहे थे, उसी समय प्रज्ञा ठाकुर ने बीच में दखल देते हुए उनसे कहा, ‘आप एक देशभक्त का उदाहरण नहीं दे सकते हैं.’ प्रज्ञा ठाकुर के इतना कहते ही लोकसभा में हंगामा मच गया. हालांकि इस बयान को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया है.
बयान पर विवाद बढ़ने के बाद जब प्रज्ञा ठाकुर से पत्रकारों ने सवाल किया तो उनका कहना था, ‘पहले उसको पूरा सुनिए, मैं कल जवाब दूंगी.’ इस बयान को लेकर भाजपा के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने एक समाचार चैनल से कहा कि पार्टी जल्द ही प्रज्ञा ठाकुर पर कार्रवाई कर सकती है.
#WATCH BJP MP Pragya Singh Thakur on reports of her referring to Nathuram Godse as 'deshbhakt' in Lok Sabha: Pehle usko poora suniye, mai kal dungi jawab. pic.twitter.com/4xieTz5HpH
— ANI (@ANI) November 27, 2019
भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर इससे पहले भी नाथूराम गोडसे को देशभक्त कह चुकी हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कहा था, ‘नाथूराम गोडसे एक देशभक्त थे, हैं और हमेशा रहेंगे. उन्हें आतंकवादी कहने वाले लोगों को अपने गिरेहबान में झांकना चाहिए.’ तब भाजपा ने उनके बयान की निंदा की थी और उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहा था. इसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान के लिए माफी मांगी थी.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.