अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बीच चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में देश के नौ प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 30 प्रतिशत घट गई है. प्रॉपटाइगर की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.
प्रॉपटाइगर की रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 13 प्रतिशत घटकर 2,28,220 इकाई रह गई. जबकि अक्टूबर-दिसंबर की तीसरी तिमाही के दौरान नौ प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 30 प्रतिशत घटी है. रिपोर्ट के अनुसार चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नौ प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री 64,034 इकाई रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 91,464 इकाई थी. कंपनी ने कहा कि सरकार ने रियल एस्टेट बाजार को रफ्तार देने के लिए हाल में जो कदम उठाए हैं, उनका सीमित प्रभाव ही पड़ा है.
प्रॉपटाइगर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गुरुग्राम (भिवाड़ी, धारुहेड़ा और सोहना सहित), हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई (नवी मुंबई और ठाणे सहित) पुणे और नोएडा (ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे सहित) के संपत्ति बाजार के आंकड़े जुटाती है.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.