कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकारी स्वामित्व वाली जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के बढ़ते एनपीए को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार एलआईसी को नुकसान पहुंचाकर करोड़ों लोगों के भविष्य को जोखिम में डाल रही है.
राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट कर कहा, ‘करोड़ों ईमानदार लोगों ने एलआईसी में निवेश किया क्योंकि वे इस पर विश्वास करते हैं. मोदी सरकार एलआईसी को नुकसान पहुंचाकर उनके भविष्य को जोखिम में डाल रही है और उस जनता के विश्वास को नष्ट कर रही है.’ उन्होंने दावा किया, ‘इस तरह के अल्पदर्शिता वाले कदमों से अफरा-तफरी पैदा होती है और इसके भयावह असर होते हैं.’
Crores of honest people invest in LIC because they trust it.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 22, 2020
The Modi Govt is risking their future by damaging LIC & destroying the trust the public has in it.
These short sighted actions create panic & can have catastrophic consequences. https://t.co/F0dmk5t5uB
पिछले दिनों कुछ ऐसी खबरें आई हैं कि जिनके मुताबिक पिछले पांच वर्षों में एलआईसी का एनपीए दोगुना होकर 30 हजार करोड़ रुपये हो गया है. इस एनपीए का बड़ा हिस्सा ऐसा है जो कुछ निजी कंपनियों को कर्ज या निवेश के तौर पर दिया गया है.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.