आम बजट से एक दिन पहले शुक्रवार को शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई. बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स जहां 190 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी 12,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया. विशेषज्ञ मान रहे हैं कि शुक्रवार को पेश आर्थिक समीक्षा से बाजार में कोई खास उत्साह नहीं देखा गया और अब सभी की निगाहें बजट पर हैं.
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में कारोबार के अंतिम घंटे में जोरदार गिरावट आई. अंत में सेंसेक्स अंतत: 190.33 अंक या 0.47 प्रतिशत के नुकसान से 40,723.49 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.70 अंक या 0.61 प्रतिशत के नुकसान से 11,962.10 अंक पर आ गया.
जानकारों का कहना है कि आर्थिक समीक्षा में अनुमान लगाया गया है कि अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर सुधरकर 6 से 6.5 प्रतिशत रहेगी. लेकिन अन्य संस्थाओं ने चालू वित्त वर्ष में इसके 5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है. इसलिए, बाजार इसको लेकर सकारात्मक नहीं है. आर्थिक समीक्षा में आर्थिक वृद्धि के प्रोत्साहन के लिए राजकोषीय घाटे के लक्ष्य में ‘ढील’ का सुझाव दिया गया है. जिससे यह माना जा रहा है कि सरकार के सामने कठिन राजकोषीय हालात हैं. इस कारण भी निवशेकों की धारणा बहुत उत्साहजनक नहीं रही. इसके अलावा बजट से ठीक पहले निवेशकों की सतर्कता के कारण भी बाजार में गिरावट देखी गई. हालांकि शुक्रवार को दुनिया के प्रमुख शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई. हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.