राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने कहा है कि भाजपा का विरोध करने का मतलब हिंदुओं का विरोध करना नहीं है. ख़बरों के मुताबिक उन्होंने यह बात रविवार को गोवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक बैठक के दौरान कही. भैय्याजी जोशी ने कहा, “हमें भाजपा के विरोध को हिंदुओं के विरोध के रूप में नहीं लेना चाहिए. ये राजनीतिक संघर्ष है जो जारी रहना चाहिए. इसे हिंदुओं से नहीं जोड़ना चाहिए. उनसे पूछा गया था कि हिंदू अपने ही समुदाय के दुश्मन क्यों बन गए हैं.
भाजपा के विरोधी उस पर आरोप लगाते रहे हैं कि वह खुद को इस तरह से पेश करती है जैसे उसकी आलोचना करना हिंदू समुदाय और देश की आलोचना करना है. भैय्याजी जोशी का बयान इस संदर्भ में अहम माना जा रहा है.
भैय्याजी जोशी ने गिरजाघरों पर आरोप लगाया कि वे लोगों की अज्ञानता और गरीबी का फायदा उठाकर उनका धर्मांतरण कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर कोई अपनी इच्छा से ईसाई धर्म अपनाता है तो हमें कोई आपत्ति नहीं, लेकिन जबरन धर्मांतरण को आपराधिक कृत्य माना जाना चाहिए.’
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.