जाने-माने कंप्यूटर साइंटिस्ट लैरी टेस्लर का निधन हो गया है. वे 74 साल के थे. उन्हें कट-कॉपी-पेस्ट कमांड ईजाद करने के लिए जाना जाता है. जानकारों के मुताबिक कंप्यूटर में यूजर इंटरफेस के विकास की शुरुआत में जिन लोगों का असाधारण योगदान रहा उनमें लैरी टेस्लर भी एक थे. उन्होंने फाइंड और रिप्लेस जैसी कमांड्स भी बनाईं. इस तरह देखें तो कंप्यूटर को आम लोगों के लिए सुगम बनाने में लैरी टेस्लर का अहम योगदान रहा
लैरी टेस्लर का जन्म न्यूयॉर्क के ब्रॉन्क्स में 1945 में हुआ था. उनकी पढ़ाई कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुई. ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने यूजर इंटरफेस डिजाइन में विशेषज्ञता हासिल की. इसका मकसद था कंप्यूटर को आम लोगों के लिए आसान बनाना.
लैरी टेस्लर ने 1960 के दशक में सिलिकॉन वैली में करियर शुरू किया था. सबसे पहले वे जेरॉक्स से जुड़े. इसके बाद स्टीव जॉब्स ने उन्हें एपल में बुला लिया. यहां उन्होंने 17 साल काम किया. थोड़े वक्त के लिए वे एमेजॉन और याहू में भी रहे. एपल छोड़ने के बाद लैरी टेस्लर ने एक एजुकेशन स्टार्ट अप शुरू किया था.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.