कोरोना वायरस संक्रमण के गहराते संकट के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि 15 लाख दिहाड़ी मजदूरों और निर्माण क्षेत्र के 20.37 लाख श्रमिकों को अपनी रोजाना की जरूरतें पूरी करने के लिए 1000 रुपये दिए जाएंगे. यह रकम उनके खाते में ट्रांसफर होगी. योगी आदित्यनाथ का यह भी कहना था कि अगले महीने यानी अप्रैल में अंत्योदय और मनरेगा जैसी योजनाओं के अलावा श्रम विभाग में पंजीकृत 1.65 लाख से भी ज्यादा दिहाड़ी मजदूरों को मुफ्त राशन दिया जाएगा.
Chief Minister Yogi Adityanath: A total of 23 people have been found to be infected with #coronavirus in the state. Out of the total cases, nine people have recovered. We have sufficient number of isolation wards in the state. pic.twitter.com/EKrID8V5Lk
— ANI UP (@ANINewsUP) March 21, 2020
योगी आदित्यनाथ ने लोगों से कोरोना वायरस को लेकर भयभीत न होने की अपील भी की है. उन्होंने कहा, ‘हमारे पास जरूरी चीजों और दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक है. इसलिए सामान खरीदने के लिए दुकानों में भीड़ नहीं लगाएं और सामान की जमाखोरी न करें.’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 23 मामले सामने आए हैं जिनमें नौ की हालत में सुधार दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्याप्त संख्या में आइसोलेशन वार्ड हैं. योगी आदित्यनाथ ने लोगों से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के पालन का भी अनुरोध किया. इसका आह्वान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें