मध्यप्रदेश के दमोह में एक छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी आंखें फोड़ने की घटना सामने आई है. दमोह पुलिस के मुताबिक हमलावर ने बच्ची के घर के पास इस घटना को अंजाम दिया. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
दमोह के पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने मीडिया को बताया, ‘बुधवार शाम छह वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक वह लापता हो गयी. उसे आसपास ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मिली. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने बच्ची को तलाशा, तो वह आज दोपहर अपने घर के समीप स्थित एक किसान के बाड़ा में मरणासन्न हालत में मिली...बच्ची के साथ रेप किया गया और उसके आंखों पर भी गंभीर चोटें हैं.’
एसपी ने आगे कहा कि बच्ची को जबलपुर भेज दिया गया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपी का पता नहीं चल सका है. उनके मुताबिक पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुष्कर्म की इस घटना को शर्मनाक बताते हुए इसके अपराधी को जल्द पकडने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘दमोह ज़िले में एक मासूम बिटिया के साथ हुई दुष्कर्म की घटना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने घटना का संज्ञान लेकर अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं. उस दरिंदे को सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी! बिटिया के समुचित इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी.’
दमोह ज़िले में एक मासूम बिटिया के साथ हुई दुष्कर्म की घटना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 23, 2020
मैंने घटना का संज्ञान लेकर अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। उस दरिंदे को सख्त से सख्त सज़ा दी जाएगी!
बिटिया के समुचित इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.