कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहीं चर्चित फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बीते रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों ने खुद को घर पर क्वारंटीन किया था. सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि ऐश्वर्या को डॉक्टरों की सहायता की जरूरत थी. मां-बेटी दोनों की हालत फिलहाल ठीक है. अमिताभ और अभिषेक बच्चन कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार होने के बाद पहले से ही अस्पताल में भर्ती हैं.
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 34,884 मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इसी दौरान इस महामारी से 671 मौतें भी हुईं. इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 10 लाख 38 हजार के पार हो गई है. कुल मौतों का आंकड़ा 26 हजार 273 हो गया है. फिलहाल साढ़े तीन लाख से ज्यादा मामले सक्रिय हैं जबकि करीब साढ़े छह लाख ऐसे हैं जिनमें मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से उबर आए हैं.
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 34,884 मामले सामने आए और 671 मौतें हुईं। देश में अब #COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,38,716 है, जिसमें 3,58,692 सक्रिय मामले, 6,53,751 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 26,273 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय pic.twitter.com/5Zh0W3UFVv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2020
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1.4 करोड़ से अधिक हो चुके हैं. मरने वालों का आंकड़ा छह लाख से ज्यादा हो गया है. इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में इस समय संक्रमण के 36.41 लाख से ज्यादा मामले हैं. उसके बाद ब्राजील और भारत का स्थान है.
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें | सत्याग्रह एप डाउनलोड करें
Respond to this article with a post
Share your perspective on this article with a post on ScrollStack, and send it to your followers.