जूवेनाइल जस्टिस बिल कल राज्यसभा में पारित हो गया. सोशल मीडिया पर भी इसकी विवेचना-आलोचना साथ-साथ होती रही. सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना था कि 'इस तरह के बिल की जरुरत पड़ी, ये शर्मनाक है लेकिन इससे भी शर्मनाक है कि इसे कानून बनाने में इतना वक्त लग गया.' एक अन्य टिप्पणी के अनुसार जब बिल के नियत समय पर पास न होने का मतलब है कि नीयत में कोई खोट जरुर है. वैसे इस पर भी सोशल मीडिया में कुछ लोग कटाक्ष करते देखे गये. कहा गया कि देश एक बार फिर से जाग गया है, अब बस रजाई से निकलना बाकी है. मेनका गांधी ने ये बिल राज्यसभा में पेश किया था और इस पर कहा गया कि 'जिंदगी जब आपको गांधी बनने का मौका दे तो मेनका गांधी बनिए न कि सोनिया.'राजनीतिक हस्तियां रोज ही सोशल मीडिया पर निशाने पर रहती हैं. उधर अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमन्त्री से इस्तीफे की मांग भी कर दी. इस पर लोगों ने कहा 'मोदी का इस्तीफा न हुआ वाई-फाई का पासवर्ड हो गया, हर कोई मांगने लगता है.' इसके साथ ही ‘कीर्ति आजाद’ आज सबसे पॉपुलर हैशटैग रहा. एक ट्वीट के अनुसार कीर्ति आज़ाद के भाजपा से निष्कासन की खबर सुनते ही शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें फोन करके पूछा ‘भइया! कैसे किया’?
क्रिसमस के चलते सांता क्लॉज़ आज से ही चर्चा में आ गया है. लोग हैशटैग ‘सांता क्लॉज़’ के साथ अपनी इच्छाएं सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. एक रोचक फेसबुक पोस्ट के अनुसार सांता क्लॉज़ अगर भारत में होते तो लाल टोपी की बजाय गुलाबी गमछा बांधते और रेंडियर वाली गाडी पर घूमने की बजाय यहां-वहां बकरी चरा रहे होते. फेसबुक पर एक टिप्पणी ये भी रही कि असली हिन्दुस्तानी महिला वो है, जो सांता से गिफ्ट मिलने के बाद भी फ्री धनिया मिर्ची मांग ले.
आशीष |‏ @ktakshish
कीर्ति आज़ाद के आज़ाद होने के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा को भी क्रिसमस गिफ्ट का इंतजार है.
पुरानीबस्ती व्यंग्य |‏ @PuraneeBastee
कीर्ति को आजाद करके भाजपा ने ये भी दिखा दिया कि सच्चाई का जूता उन्हें बहुत जोर से लग गया है.
मंजुल |‏ @MANJULtoons 
संसद ने जुवेनाइल जस्टिस बिल पास किया, 16 और 16 से अधिक आयु वाले वयस्क माने जायेंगे. #मेरा कार्टून
[embed
/embed]
बेरोजगार |‏ @PakauTweet
अमित शाह - चंद्रशेखर आज़ाद ने क्या प्रतिज्ञा की थी? कीर्ति आज़ाद - आज़ाद था, आज़ाद हूं और आज़ाद ही रहूँगा अमित - शाबास! जाओ तुम भी आज़ाद हो.
रोफल  गांधी- ट्रम्पियन |‏ @RoflGandhi_
कीर्ति आज़ाद के सस्पेंशन पर मंडली का कहना है कि योगेन्द्र और प्रशांत को भी निकाला गया था... और मोदी जी, केजरी जी जितने ही गिरे हुए हैं.
द बैड डॉक्टर |‏ @DOCTORATLARGE
शत्रुघ्न, यशवंत, आडवाणी, कीर्ति आजाद, जोशी... बीजेपी के पास तो अपनी ही पार्टी में एक विपक्ष भी है, जो गिनती में लोकसभा में मौजूद कांग्रेस सदस्यों से ज्यादा है.
सटायरबाज |‏ @satirebaaz
कीर्ति आजाद के सस्पेंड होने से भूषण और योगेन्द्र यादव बहुत खुश हैं, कि चलो अब तीनो बैठ के 'तीन पत्ती' खेलेंगे. टाइम अच्छे से कट जाया करेगा
सोनी जी |‏ fb/sonisinghall.733
सैंटा क्लॉज भी उस वक्त हैरान रह गया जब दिल्ली में "गिफ्ट क्या लोगे" पूछने पर एक व्यक्ति ने उनसे मोदी का इस्तीफ़ा मांग लिया.
अमित तिवारी  |‏ fb/amit.tiwary7
सुब्रमण्यम स्वामी की मानें तो, सैंटा क्लॉज़ एक विराट हिन्दू साधू है. जिसका असल नाम सन्त कैलाश है.