डेटा चोरी होने के मामले में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने आखिर अपनी गलती मान ली है. एक फेसबुक पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा है कि यूजर्स के डेटा की सुरक्षा करना कंपनी की जिम्मेदारी है और इसके लिए फेसबुक ने जरूरी कदम उठा लिए हैं. सोशल मीडिया पर आज यह खबर काफी चर्चा में है और लोगों ने इस पर बड़ी ही मजेदार टिप्पणियां की हैं. ट्विटर हैंडल @Tv15676764 पर चुटकी ली गई है, ‘केजरीवाल ने माफी मांगकर इंडिया ही नहीं, अमेरिका तक में धूम मचा दी है. तभी तो डेटा चोरी के मामले में फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग ने भी माफी मांग ली और इसके साथ केजरीवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.’

डेटा चोरी की इस बहस के बीच सोशल मीडिया पर ‘आधार’ भी सुर्खियों में है. ‘आधार’ की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान कल अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा था कि इसका डेटा ‘13 फीट ऊंची और पांच फीट मोटी दीवार’ के पीछे सुरक्षित है. सोशल मीडिया में कई लोगों ने इस दावे पर तंजभरी टिप्पणियां की हैं तो वहीं साइबर सुरक्षा को लेकर सरकार की गंभीरता पर भी सवाल उठाए हैं. वरिष्ठ पत्रकार शिवम विज का ट्वीट है, ‘जब डेटा सुरक्षा को लेकर सरकार की समझ यह हो कि सर्वर रूम के चारों तरफ 13 फीट ऊंची दीवार बनाने से यह सुरक्षित हो जाएगा तो डरिए और खूब डरिए, सिर्फ आधार से जुड़े डेटा की सुरक्षा को लेकर नहीं, बल्कि भारत की साइबर सुरक्षा को लेकर भी डरिए.’ सुमन रमन की प्रतिक्रिया है, ‘मुझे पक्का यकीन है कि सरकार ने चौबीसों घंटे उपलब्ध रहने वाले ऐसे मिस्त्रियों की टीम भी रखी होगी जो उस 13 फीट ऊंची दीवार से डेटा लीक होने की सूरत में उस लीक को तुरंत भर देंगे.’
डेटा लीक के मामले में मार्क जुकरबर्ग के बयान और आधार के डेटा की सुरक्षा से जुड़े सरकार के दावे पर सोशल मीडिया में आई कुछ और प्रतिक्रियाएं :
फेसबुक डेटा और आधार के डेटा में बस यह अंतर है कि कोई फेसबुक अकाउंट बनाने के लिए आपको मजबूर नहीं करता.
सलिल त्रिपाठी | @saliltripathi
ये भी ठीक रहा कि केके वेणुगोपाल ने यह नहीं कहा कि आधार का डेटा द वॉल यानी राहुल द्रविड़ की वजह से सुरक्षित है.
आपका आधार डेटा इन दीवारों के पीछे है : एजी (अटॉर्नी जनरल)
Your #Aadhaar data is behind these walls .. : AG
— Shuvankar Mukherjee (@shuvankr) March 22, 2018
OG Lo-G Suno-G pic.twitter.com/slvpLjc2Da
शकुनि मामा | @ShakuniUncle now
आधार का डेटा 13 फीट ऊंची दीवार के पीछे सुरक्षित है और अब डिजिटल इंडिया इतने ही नीचे कब्र में.
जुकरबर्ग तो यह भी नहीं कह सकते कि अपने फेसबुक अकाउंट को सुरक्षित बनाने के लिए आप उसे आधार से जोड़ें, तब फेसबुक का डेटा और असुरक्षित हो जाएगा.
अमित तिवारी | facebook/amit.tiwary7
जाने कैसे गधे हैं वो लोग जो फेसबुक से डेटा खरीद रहे हैं… यहां आधार वाले 500 रुपये में पूरी कुंडली, हल्दी-कुमकुम लगाकर घर पर दे जाते हैं!
आशीष प्रदीप | facebook/Ruritania
फेसबुक से कोई डाटा क्यों लीक करेगा, उनके यहां आधार कार्ड जैसा कुछ नहीं होता क्या?